गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार में पिछले 8 दिनों से चल रहा आमरण अनशन मंगलवार 14 अक्टूबर को समाप्त हो गया।

हरिद्वार ब्रेकिंग – छात्रहित में 8 दिन बाद टूटा अनशन, प्रशासन ने मानी 21 सूत्रीय मांगें

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार में पिछले 8 दिनों से चल रहा आमरण अनशन मंगलवार 14 अक्टूबर को समाप्त हो गया।

बजरंग वाहिनी दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं छात्र नेता आशु मलिक अपनी 21 सूत्रीय छात्रहित मांगों को लेकर 6 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे थे।

लगातार छात्र आंदोलन और मीडिया में मामला उठने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज सभी 21 मांगों को स्वीकार कर लिया है और उनके समाधान के लिए समय-सीमा तय कर दी है।

इसके बाद विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जूस पिलाकर आशु मलिक का अनशन तुड़वाया।

क्या थीं मुख्य मांगें?

  1. छात्र-प्रशासन समन्वय समिति का गठन
  2. बंद पड़ी कैंटीन को दोबारा शुरू करना
  3. पुस्तकालय में नई किताबें और सुविधाएं बढ़ाना
  4. छात्रावासों की बदहाल स्थिति में सुधार
  5. खेल मैदान और खेल ढांचे का विकास
  6. छात्र संघ / छात्र प्रतिनिधित्व की बहाली

छात्र नेता आशु मलिक ने कहा कि प्रशासन ने सकारात्मक कदम उठाया है, लेकिन अब इन मांगों को कागज से निकालकर जमीन पर उतारना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।

इस अनशन के समाप्त होने से विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हजारों छात्रों ने राहत की सांस ली है।

Haridwar #GurukulKangriUniversity #AshuMalik #BajrangVahini #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *