प्रतिभावान ब्राह्मण युवाओ को निःशुल्क IAS कोचिंगनिःशुल्क हॉस्टल का संचालन जल्द करेंगे ।Ratan Kumar Sharma

प्रतिभावान ब्राह्मण युवाओ को निःशुल्क IAS कोचिंग
निःशुल्क हॉस्टल का संचालन जल्द करेंगे ।
Ratan Kumar Sharma

विप्र समाज के गौरव, देश की बेमिसाल शख्सियत तथा सुप्रसिद्ध उद्यमी श्री रतन कुमार शर्मा ने जयपुर प्रवास के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उभरते युवा उद्यमियों, पेशेवरों और एस्पिरेशनल युवाओ से संवाद किया ।

श्री शर्मा ने युवाओ के सुझावों को संजीदगी से सुना, अपने दीर्घकालिक अनुभवों के आलोक में समाज-निर्माण और युवा सशक्तिकरण का एक महासंकल्प भी सामने रखा।

श्री रतन कुमार शर्मा ने विप्र समाज के प्रतिभावान युवाओं के लिए ‘अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन’ के माध्यम से IAS और RAS की उच्चस्तरीय कोचिंग सेवाओं का शुभारंभ करने जा रहे हैं। वही दूसरी ओर 5 करोड़ की प्रोत्साहन छात्रवृत्ति भी बच्चो की प्रदान की जा रही है ।

यहाँ चयनित युवाओं के रहने, खाने और पढ़ाई का संपूर्ण व्यय अष्टलक्ष्मी द्वारा ही वहन किया जाएगा और विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

संस्था की कार्यप्रणाली और उसकी शुचिता पर जोर देते हुए उन्होंने एक अत्यंत गंभीर और दूरदर्शी बात कही कि “हमारी संस्था समाज से किसी भी प्रकार का चंदा या डोनेशन नहीं मांगेगी, क्योंकि पैसा ही अक्सर विवादों की जड़ बनता है।

हम समाज से पैसा न मांगकर केवल और केवल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

श्री शर्मा ने घोषणा की कि शीघ्र ही उदयपुर में भी एक भव्य एवं आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। विद्यार्थियों को अध्ययन का अनुकूल माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान के अन्य प्रमुख स्थानों और शहरों में भी इसी प्रकार की अत्याधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।

इसके अतिरिक्त शीघ्र ही सालासर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर सीकर, चूरू, झुनझुनू, नागौर जिले के समाज के 1,000 बच्चों को ‘प्रोत्साहन छात्रवृत्ति’ वितरित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *