वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानन्द महाराज ने गुरुवार को अपने भक्तों को दर्शन दिए। महाराज ने श्रीहित राधा कैली कुंज से राधा टीला तक पैदल यात्रा की।

वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानन्द महाराज ने गुरुवार को अपने भक्तों को दर्शन दिए। महाराज ने श्रीहित राधा कैली कुंज से राधा टीला तक पैदल यात्रा की।

उन्होंने भक्तों को दर्शन देकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रेमानन्द महाराज की यह यात्रा अपने पुराने रूट से होकर गुजरी जो पिछले कई दिनों से बंद थी।

श्रीहित राधा कैली कुंज आश्रम ने कुछ दिनों पहले एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि महाराज से जुड़े सभी कार्यक्रम अनिश्चित काल के लिए बंद किए जा रहे हैं। इसमे पदयात्रा के साथ-साथ उनके एकांतिक दर्शन भी शामिल थे। लेकिन अब महाराज ने अपने भक्तों के लिए सत्संग शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *