उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के पाठ्यक्रम को लेकर स्थिति साफ कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर बताया कि नए सत्र में पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 की तरह यथावत रहेगा।
1.कोई बदलाव नहीं:सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और इंटर के सभी विषयों का पाठ्यक्रम पिछले साल जैसा ही रहेगा। सिलेबस में कोई कटौती या बढ़ोतरी नहीं की गई है।
2.विषय-संयोजन और गणित: विषय चुनने की व्यवस्था और गणित विषय की अनिवार्यता को लेकर भी पुराने नियम ही लागू रहेंगे।
3.प्रचार-प्रसार के निर्देश: निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में इसकी जानकारी स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों तक तुरंत पहुंचाएं। लगातार पूछे जा रहे सवालों के कारण यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
यह आदेश 16 अप्रैल 2026 को रामनगर स्थित परिषद् कार्यालय से जारी पाठ्यक्रम के संदर्भ में आया है। पत्र की प्रतिलिपि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी भेजी गई है।
आपको बताते चले कि बच्चों को 2026-27 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पुराने सिलेबस से ही करनी होगी। किताबों या विषयों में कोई फेरबदल नहीं होगा।

