अष्टांग योगालय स्कूल ऑफ योगा, हरिद्वार एवं हिमालय आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन हिमालय आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज के कैंपस में किया गया।

हरिद्वार: अष्टांग योगालय स्कूल ऑफ योगा, हरिद्वार एवं हिमालय आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन हिमालय आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज के कैंपस में किया गया।

इस सम्मेलन का मुख्य विषय “योग, आयुर्वेद, इंडियन नॉलेज सिस्टम (IKS) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)” रहा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सहभागिता की।


कार्यक्रम के प्रथम दिवस (18 अप्रैल) का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें अष्टांग योगालय एवं हिमालय आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. सोमवीर आर्य एवं योगी अजय राणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. सोमवीर आर्य ने अपने उद्बोधन में योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार, विशेषकर सूरीनाम (दक्षिण अमेरिका) में अपने दीर्घकालिक कार्यों का उल्लेख करते हुए महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। योगी अजय राणा ने विद्यार्थियों को विदेशों में अवसरों, करियर संभावनाओं एवं प्लेसमेंट के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया।


इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रदीप कुमार भारद्वाज ने सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। संस्था के सचिव श्री बालकृष्ण चमोली ने हिमालय आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों एवं कार्यों की जानकारी साझा की। अष्टांग योगालय की प्रधानाचार्य स्वाति भारद्वाज ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ सदस्य डॉ. शैलेंद्र प्रसाद गोदियाल ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विधिक दृष्टिकोण से इसके महत्व को रेखांकित किया।
शुभारंभ सत्र के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें BAMS 25 बैच के विद्यार्थियों एवं हल्द्वानी की 9 वर्षीय बालिका हर्षिका रिखारी द्वारा योग की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके उपरांत साइंटिफिक/टेक्निकल सेशन–I एवं II आयोजित किए गए, जिनमें देश-विदेश से आए प्रतिभागियों, शोधार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने अपने शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुत किए।


द्वितीय दिवस (19 अप्रैल) को सम्मेलन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से अनेक प्रतिभागियों ने जुड़कर अपने शोध प्रस्तुत किए। इस दिन कुल मिलाकर लगभग 70 से अधिक ऑनलाइन प्रस्तुतियाँ संपन्न हुईं।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक के रूप में अष्टांग योगालय की ओर से श्री अर्पण शर्मा एवं हिमालय आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रो. (डॉ.) निशांत राय जैन ने आयोजन का सफल संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन सचिव के रूप में डॉ. भाग्यलक्ष्मी नायर तथा संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. शैलेंद्र प्रसाद गोदियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. अपेक्षा एवं डॉ. रुपाली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. गौरी शंकर इंदौरिया, डॉ. निधि, डॉ. श्रीमंत, नवीन कुमार, डॉ. आशीष, श्री मोहित पोखरियाल, चित्रा कश्यप सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *