पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ BJP एवं राष्ट्रीय विकास संगठन द्वारा कावड़ियों की सेवा
सहारनपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आज पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी सहारनपुर एवं राष्ट्रीय विकास संगठन के संयुक्त बैनर तले कावड़ यात्रा में सम्मिलित शिवभक्तों की सेवा-श्रुषा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हरकी पौड़ी से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य को जा रहे डाक कावड़ियों को जलपान, फल, भोजन, पेयजल एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। शिविर में बड़ी संख्या में कावड़ियों ने सेवा का लाभ लिया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय विकास संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कावड़ियों की सेवा करना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। यह हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का हिस्सा है। संगठन द्वारा पूरे श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। प्रकोष्ठ
सेवा शिविर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी राज सिंह माजरा जी सैनिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे /

