केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक नर्मदा जल विवाद का समझौता हो गया है।
नर्मदा जल समझौता के दौरान चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे हैं। यह समझौता महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच हुआ है। सभी मुख्यमंत्रियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह समझौता मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र राज्यों द्वारा सरदार सरोवर परियोजना के निर्माण के लागत साझाकरण के मुद्दों से जुड़े दीर्घकालिक विवादों को समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जिसके तहत लंबित देयों के अंतिम निपटान के रूप में किए जाने वाले भुगतानों को एकमुश्त निपटान (वन-टाइम सेटलमेंट) के रूप में हल किया गया

