अक्षय तृतीया विष्णु भगवान के छठवें अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं परम पूज्य गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि हवन कर पूजा अर्चना कर मनाई गई
-- आज देवबंद में बाला सुंदरी प्रांगण क्षेत्र स्थित हनुमान धाम में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं परम पूज्य गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी के पुण्यतिथि हवन यज्ञ कर मनाया।
हनुमान धाम मैं भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं परम पूज्य गुरुदेव जी की पुण्यतिथिमनाई गई ।
ब्राह्मण नेता रोहित कौशिक एवं मुख्य अजमान रोहित कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम सर्व समाज के भगवान है भगवान परशुराम जी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ युद्ध लड़े हैं भगवान परशुराम गौ भक्त एवं शिव भक्ति एवं माता-पिता भक्त थे भगवान परशुराम अष्ट चिरंजीव में से एक चिरंजीवी है । रोहित कौशिक ने कहा कि देवबंद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम तरीके से भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव 10 मई को मनाया जाएगा।
यज्ञ आचार्य पंडित आचार्य वासुदेव भारद्वाज एव संदीप शर्मा एडवोकेट जी ब्राह्मण नेता शुभम वत्स ने कहा कि भगवान परशुराम जी के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए आवाहन किया । भगवान और संत महात्मा पूर्ण जगत के होते हैं।भगवान परशुराम से जगत कल्याण के लिए सुख शांति सुख समृद्धि सुख संपत्ति की कामना करते हैं।
शुभम वत्स शुभम त्यागी शिवम शर्मा तुषार शर्मा जी ने कहा कि 10 मई को होने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव ऐतिहासिक होगा जिसमें उन्होंने समस्त ब्राह्मण त्यागी समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया
मनोज भारद्वाज पंडित संत शर्मा ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव स्वामी ब्राह्मण सरस्वती देवबंद क्षेत्र की जनता पर एवं समस्त सनातन धर्म के लोगों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें उनका आशीर्वाद ही सनातन धर्म का उद्धार है
कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान धाम के महंत पंडित संत शर्मा ने की संचालन वासुदेव भारद्वाजने किया ।
उपस्थित रहे पंडित अजय शर्मा सवर्ण समाज के नेता युवा देवा ठाकुर पंडित उमंग शर्मा पंडित तुषार शर्मा पंडित शिवम शर्मा शुभम त्यागी पंडित सावत शर्मा रणखडी मनोज भारद्वाज आचार्य मोहित गौतम मुकुल दुष्यंत विशाल शर्मा आशुतोष शर्मा शुभम बस आचार्य वासुदेव भारद्वाज विनय पंडित आदि उपस्थित रहे

