SSP नवनीत सिंह द्वारा जनपद में गौकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिए गए आदेशों के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने आज ग्राम सिकरोड़ा में कार्रवाई की।

🚨 गौकशी में लिप्त पेशेवरों पर SSP हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस का एक्शन

ढोल बजाकर की गई मुनादी, घरों पर चस्पा किए न्यायालय के उद्घोषणा आदेश

भगवानपुर। SSP नवनीत सिंह द्वारा जनपद में गौकशी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिए गए आदेशों के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने आज ग्राम सिकरोड़ा में कार्रवाई की।

पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के उद्घोषणा आदेशों की तामील हेतु आरोपितों के निवास पर पहुंचकर ढोल बजवाकर सार्वजनिक मुनादी कराई गई तथा न्यायालय आदेश उनके घरों पर चस्पा किया गया।

फरार आरोपी:

  • असलम पुत्र नानू, निवासी ग्राम सिकरोड़ा
  • फैज़ान पुत्र सफ़ीम, निवासी ग्राम सिकरोड़ा

मुनादी के माध्यम से न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने अन्यथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

HaridwarPolice #SSPAction #Bhagwanpur #GauKashi #BNSS84 #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *