कांवड़ मेले के एसपीओ को सम्मानित किया गया,कोतवाली बहादराबाद में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, एसपी यातायात/अपराध ने किया सम्मानित

कांवड़ मेले के एसपीओ को सम्मानित किया गया,कोतवाली बहादराबाद में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, एसपी यातायात/अपराध ने किया सम्मानित

बहादराबाद। कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन में बहादराबाद क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों एसपीओ के सम्मान में कोतवाली बहादराबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव द्वारा कांवड़ मेले के दौरान कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले एसपीओ को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा एसपीओ के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस बल के साथ एसपीओ की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सभी एसपीओ ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं शिवभक्तों की सहायता में सराहनीय योगदान दिया। सम्मान समारोह के उपरांत सभी ड्यूटीरत एसपी ओके लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसपीओ के साथ भोजन कर उनके सेवाभाव एवं सहयोग के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *