सुजीत शर्मा रुड़की
“भगवान् परशुराम महोत्सव व विप्र सम्मान कार्यक्रम कार्ड का विमोचन”
विप्र फाउडेशन की बैठक का आयोजन होटल रतन में किया गया जिसमें विप्र फाउण्डेशन उत्तराखंड एवं हिमाचल जोन 11-A द्वारा दिनांक 18 अप्रेल, 2026 को सायं 3 बजे नगर निगम सभागार, रुड़की (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाला वार्षिक कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विप्र विभूति सम्मान समारोह के निमत्रण पत्र का विमोचन किया गया। अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज , सुजीत शर्मा, पवन शर्मा व राजकुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप माननीय कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जितेन्द्र भारद्वाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष विप्र फाउन्डेशन द्वारा की जाएगी। सचिव पवन कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में विप्र फाउन्डेशन के सभी कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभुतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। निमत्रण पत्र का विमोचन पार्षद सुजीत शर्मा, डॉ. नवनीत शर्मा, डा. गोपाल नारसन , पदम शर्मा, प्रदीप शर्मा, इं. राजकुमार शर्मा, , प. रमेश सेमवाल, प. सौरभ भूषण , प. देवेन्द्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। युवा सचिव डॉ.सुजीत शर्मा ने सभी समाज के संगठनों से सपरिवार कार्यक्रम में सम्मलित होने की अपील की ।

