नकुड़ तहसील में नव-नियुक्त उप जिलाधिकारी निधि भारद्वाज और SDM न्यायिक अमित कुमार का नकुड़ बार एसोसिएशन ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

नकुड़: SDM निधि भारद्वाज बोलीं – “जनसमस्याओं का होगा त्वरित समाधान”

नकुड़, सहारनपुर। नकुड़ तहसील में नव-नियुक्त उप जिलाधिकारी निधि भारद्वाज और SDM न्यायिक अमित कुमार का नकुड़ बार एसोसिएशन ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा और महासचिव अरविंद राठी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में दोनों अधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिवक्ताओं ने प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

स्वागत समारोह में आगरा निवासी SDM निधि भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच तालमेल से आमजन के कार्य सुगमता से होंगे। उन्होंने कहा कि “जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण तथा फरियादियों की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”

वहीं शामली निवासी SDM न्यायिक अमित कुमार ने न्यायिक कार्यों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और विधि सम्मत कार्यवाही को प्राथमिकता देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *