मनसा देवी मंदिर प्रांगण में शौचालय पर ताला देख भड़के दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि जी
शौचालय पर ताला और पानी की किल्लत देख अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार, 21 अप्रैल 2026: दर्जाधारी राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश जमदग्नि जी ने आज मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

श्री जमदग्नि जी ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि:
- पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए।
- सभी शौचालय 24×7 खुले रहें और उनकी नियमित सफाई हो।
- आगामी कांवड़ मेला को ध्यान में रखते हुए शौचालयों की स्थिति तुरंत सुधारी जाए, ताकि किसी भी श्रद्धालु/कांवड़िये को परेशानी न हो।
इसी के साथ उन्होंने नगर आयुक्त को दूरभाष पर निर्देश दिए कि मंदिर प्रांगण और आसपास से कूड़ा उठाने की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए

