ज्वालापुर विधानसभा में भारतीय जनता महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा लखपति दीदी सम्मलेन का आयोजन किया गया ,

लखपति दीदी का सम्मान समारोह

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 में ज्वालापुर विधानसभा में भारतीय जनता महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा लखपति दीदी सम्मलेन का आयोजन किया गया , जिसके अंतर्गत समूह की बहने जो सरकार के योजनाओं के अंतर्गत लखपति बनी है ऐसी उन बहनों को भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार द्वारा पटका पहनकर सम्मानित किया गया !


जिसमें 31 लखपति दीदी को सरकार के द्वार उनका स्वयं का रोजगार चलाने के लिए आर्थिक सहायता दी गई थी I

इन महिलाओं ने विगत वर्ष में सरकार के द्वार आर्थिक सहायता प्राप्त करके अपने रोजगार को उच्च कोटि का बनाया है I

आज के इस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनु कक्कड़ जी उपस्थित रही , जिन्होनें बताया कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आज ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार रही है और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है I
उन्हें यह भी बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी महिलाओं की सशक्त बनाने के लिए सदैव अग्रसर रहते हैं !


महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सही करने का प्रयास रहता है !
इस प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की मदद लेकर ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता देकर उन्हें आर्थिक उन्नत करना जिससे कि वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सके I

इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने स्वयं सहायता समहू की महिलाओं को पटका व पुष्प माला पहनकर सम्मानित किया,जो महिलाएं लखपति योजना के अंतर्गत अपने रोजगार को बढ़ावा दे रही है I

इसमें अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता श्री देवेन्द्र प्रधान जी ने कहा कि महिलाओ को इस योजना के अंतर्गत जुड़ना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार को बढ़ावा देने चाहिए !
ज्वालापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष प्रताप प्रधान जी ने कहा कि आज की महिला स्वरोजगार अपनाकर सशक्त होना चाहिए !
कार्यक्रम में जिला उपाध्याय SC मोर्चा राजवीर सिंह, सरकारी समिति के अध्यक्ष शशांक जी भी उपस्थित रहे !

इस मौक पर महिला मोर्चा जिला जिला महामंत्री डॉक्टर चित्रा भट्ट जी के द्वारा सुंदर मंच संचालन किया गया और महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेनू शर्मा जी द्वार भी महिलाओं को सम्मान किया गया !
इस मौके पर इस कार्यक्रम की संयोजिका /जिला उपाध्‍यक्ष संगीता प्रजापति, सह संयोजिका / महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू रानी, मंडल महामंत्री जानवी मंडल महामंत्री नीलम और समहू की अनेको बहने भी उपस्थित रही !
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत भावना, मुनेश, निर्मिला, मीनू, रूबी, आशु, मंजू चौहान, रूपा देवी, प्रतिमा, मछला, उषा, अफसाना, पिंकी, कुसुम शर्मा, दीपा पाल, उजाला, सुधा, स्वाति ,अनीता, मोनिका, आदि 31 महिलाओं को सम्मनित किया गया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *