
जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने अवगत कराया है कि दिनाँक 02.06.2026 दिन मंगलवार को प्रात 10.00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक स्थान लेखपाल हॉल तहसील रूडकी भवन में उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उनकी
अध्यक्षता में तहसील रूडकी क्षेत्र के आमजन की शिकायतों के निराकरण हेतु तहसील दिवस आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि / समय व स्थान पर स्वयं / सक्षम प्रतिनिधि प्रतिभाग करने का कष्ट करें, जिससे आम जनता की प्राप्त होने वाली शिकायतो / समस्याओ का निराकरण किया जा सके।

