🇮🇳🤝🇯🇵
जापान का विश्वास, उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य—मिलकर गढ़ रहे औद्योगिक विकास का नया अध्याय!
आज नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी एवं यामानाशी के माननीय गवर्नर श्री कोटारो नागासाकी जी की गरिमामयी उपस्थिति में जापानी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश, तकनीक एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एवं मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वर्चुअल ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में सहभागिता की। साथ ही स्पार्क मिंडा टोयो डेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पात्रता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
YEIDA के सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई ट्रैक्टर, निर्माण उपकरण एवं संबद्ध उत्पादों के क्षेत्र में प्रदेश की उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाई देगी। वहीं मिंडा कॉरपोरेशन की सेक्टर-10 एवं सेक्टर-24 में प्रस्तावित परियोजनाओं से मेकाट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स, वायरिंग हार्नेस, इग्निशन सिस्टम एवं उन्नत कनेक्शन तकनीकों के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का विस्तार होगा।
इन परियोजनाओं का प्रभाव केवल निवेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजगार, कौशल विकास, तकनीकी हस्तांतरण, स्थानीय उद्योगों और MSME क्षेत्र के विस्तार को भी नई गति मिलेगी।
आज उत्तर प्रदेश केवल निवेश आमंत्रित नहीं कर रहा, बल्कि विश्वस्तरीय उद्योगों के लिए उत्पादन, नवाचार और विकास का भरोसेमंद साझेदार बनकर उभर रहा है।
जापान की तकनीकी विशेषज्ञता और उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति, विशाल बाजार, बेहतर कनेक्टिविटी एवं मजबूत औद्योगिक आधार का यह संगम प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत-जापान की सुदृढ़ होती रणनीतिक साझेदारी को उत्तर प्रदेश निवेश, रोजगार, तकनीक और विकास के ठोस अवसरों में परिवर्तित कर रहा है।
निवेश बढ़ रहा है, उद्योग बढ़ रहे हैं, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं,और इसी के साथ आगे बढ़ रहा है नया उत्तर प्रदेश!
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री Suresh Kumar Khanna जी, माननीय मंत्री श्री Nand Gopal Gupta Nandi जी, माननीय मंत्री श्री A K Sharma जी, JETRO भारत के चीफ डायरेक्टर जनरल श्री डाइसाकु युकिता जी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के सीएमडी श्री निखिल नंदा जी, कुबोटा कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट एवं सीईओ श्री शिंगो हनाडा जी, होंडा के प्रेसिडेंट एवं सीईओ श्री जोजी मुराकामी जी, डेन्सो कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संजय भार्गव जी, स्पार्क मिंडा टोयो डेंसो के ग्रुप चेयरमैन श्री अशोक मिंडा जी, आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. डॉ. मनिंद्र अग्रवाल जी सहित 200 से अधिक जापानी कंपनियों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश + जापान = निवेश, नवाचार और समृद्धि की नई साझेदारी। 🇮🇳🤝

