भारतीय आमों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब जापान ने इसके लिए बांग्लादेश का रुख किया है।
जापान ने बांग्लादेश से आम आयात करने में दिलचस्पी दिखाई है।
इससे बांग्लादेशी निर्यातकों में उम्मीद जगी है कि उन्हें दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशियाई बाजारों में नए अवसर मिल सकते हैं। मलेशिया ने भी बांग्लादेश से आम खरीदने के लिए संपर्क किया है। आम के आयात पर चर्चा के लिए जून के पहले हफ्ते में एक मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश के दौरे पर आ रहा है।
बांग्लादेशी निर्यातकों का कहना है कि मौजूदा सीजन में ही मलेशिया को निर्यात शुरू हो सकता है। वहीं, जापान भी बांग्लादेश के आम खरीदने के लिए पहल की है। हालांकि, टोक्यो ने बांग्लादेश के सामने आयात के लिए कई शर्तें रखी हैं, जिन पर फिलहाल चर्चा चल रही है।

