हरिद्वार रुड़की आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक वटवृक्ष, सुनहरा रोड रुड़की पर 10 मई 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति दिवस उपलक्ष में हरिद्वार के पत्रकारों को किया गया सम्मानित

मनोज़ ठाकुर

हरिद्वार रुड़की आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक वटवृक्ष, सुनहरा रोड रुड़की पर 10 मई 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि यज्ञ एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों एवं वीर वीरांगनाओं को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों एवं वंशजों को ओ३म अंगवस्त्र, शॉल एवं शहीदों के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित आर्य हरपाल सिंह सैनी एवं डॉ. संदीप वेदालंकार ने हरिहर समाचार की संपादक कमल शर्मा नवभारत समाचार यूके की संपादक उपासना तेश्वर साक्षर हरिद्वार के सम्पादक प्रमोद कुमार को पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है जो रात दिन एक कर समाज को सच्चा आइना दिखा रहे है हम ऐसे पत्रकारों को दिल से आभार व्यक्त करते है उन्होंने बताया कि “1857 की क्रांति केवल विद्रोह नहीं बल्कि भारत की आत्मा को जगाने वाला महान आंदोलन था।

आज की युवा पीढ़ी को शहीदों के संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।”

इस अवसर पर डॉ. संदीप वेदालंकार ने अपने संबोधन में कहा कि “राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

समाजहित और राष्ट्रहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाने वाले पत्रकार लोकतंत्र की सशक्त आवाज़ होते हैं।

पत्रकारों द्वारा सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता देना सराहनीय कार्य है।

”सम्मान प्राप्त करने के बाद कमल शर्मा ने कहा, “पत्रकारिता केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम है।

शहीदों के सम्मान में होने वाले ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ते हैं।

”कार्यक्रम में पवन आर्य, निर्दोष सैनी, देवेंद्र त्यागी, राजेश त्यागी, आर्य उधम सिंह, विनोद राठी, वीरेंद्र आर्य, अशोक कुमार, शिवकुमार, रविंद्र आर्य, भरत सिंह, पीतम सिंह, पुष्पेंद्र आर्य, सुखवीर आर्य, दीपा सैनी, एडवोकेट अनुज सैनी सहित बड़ी संख्या में आर्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *