रुड़की मे विप्र फाउंडेशन द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव व विप्र विभूति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन”

सुजीत शर्मा रूड़की


“रुड़की मे विप्र फाउंडेशन द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव व विप्र विभूति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन”


रुड़की में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव व विप्र विभूति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विप्र फाउंडेशन उत्तराखंड जॉन 11 ए द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार व जितेंद्र भारद्वाज (क्षेत्रीय अध्यक्ष) विप्र फाउंडेशन रहे .


कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी, अनीता अग्रवाल (मेयर रुड़की नगर निगम), अश्वनी भारद्वाज अध्यक्ष, डॉ.सुजीत शर्मा (युवा सचिव विप्र फाउंडेशन) इं.राजकुमार शर्मा, पवन शर्मा (सचिव विप्र फाउंडेशन) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस शुभ अवसर पर मदन कौशिक जी ने विप्र फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की और कहा कि उत्तराखंड में विप्र फाउंडेशन रुड़की, हरिद्वार, लक्सर, खानपुर, देहरादून के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है जिससे सभी विप्र समाज का उत्थान हो रहा है . विप्र विभूति सम्मान समारोह के इस अवसर पर जितेंद्र भारद्वाज (क्षेत्रीय अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन) ने कई घोषणाएं की जिनमे रुड़की में ब्राह्मण धर्मशाला शीघ्र बनाने का प्रस्ताव, सरकार से हर संभव उसके लिए मदद प्रदान की जाएगी तथा विप्र समाज के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य करने की योजना भविष्य में रखी जाएगी. इन्होंने अपनी ओर से 51000 का सहयोग दिया तथा ब्राह्मण धर्मशाला की भूमि के लिए एक लाख व निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की.
अश्वनी भारद्वाज अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन ने सभी विप्र बंधुओ का हृदय से धन्यवाद किया.


कार्यक्रम में अश्वनी भारद्वाज को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष व कमल शर्मा को महामंत्री बनने पर विशेष सम्मान किया गया.
पवन शर्मा (सचिव) ने इस कार्यक्रम को पूरी टीम के साथ व्यवस्थित कर एक सूत्र में पिरोया तथा सभी अतिथियों का सम्मान कराया. डॉ.सुजीत शर्मा (युवा सचिव, विप्र फाउंडेशन) ने कहा कि अधिक से अधिक ब्राह्मण समाज के लोग विप्र फाउंडेशन से जुड़े इसके लिए सदस्यता अभियान पर जोर देने की आवश्यकता है तथा विशिष्ट अतिथियों का सम्मान करते हुए यह आश्वासन दिया कि हम उत्तराखंड में विप्र समाज के उत्थान के लिए दिन-रात प्रयास करेंगे. इंजीनियर राजकुमार शर्मा (प्रदेश सचिव विप्र फाउंडेशन) ने विप्र के कार्यों पर प्रकाश डाला और उत्तराखंड में ब्राह्मणों के उत्थान के लिए फाउंडेशन की आगामी योजनाएं के बारे में बताया प्रदीप शर्मा कोषाध्यक्ष ने कहा कि हम एकजुट होकर उत्तराखंड में भी विप्र फाउंडेशन को मजबूत करेंगे .
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रुड़की के सभी विप्र संगठनो का विशेष योगदान रहा. डॉ.नवनीत शर्मा (पार्षद नगर निगम, रुड़की) ने भूमि के लिए प्रस्ताव रखने की बात कहीं जिस पर मेयर अनीता अग्रवाल ने पूर्ण आश्वासन दिया और कहा कि ब्राह्मण धर्मशाला की भूमि शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी .
इसमें कार्यक्रम में
पं.राजकुमार शर्मा CARE कॉलेज, डॉ.सुजीत शर्मा, एडवोकेट गोपाल , इंजीनियर विकास,अर्चना गोड (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ) चारु पांडे, मोहित शर्मा, राजपाल शर्मा, पदम शर्मा, इं.मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा, सुनीता भारद्वाज, दिपेश भारद्वाज, योगेश भारद्वाज , कमल शर्मा (महामंत्री विप्र फाउंडेशन) सुरेश शर्मा ,लज्जाराम अत्री, एसपीएस गौतम, मनीष शर्मा (समर्थ भारत न्यूज़),एडवोकेट आशीष शर्मा, पं.कुलदीप शर्मा मनोज शर्मा, रीता भारद्वाज, दीपिका, अनीता कौशिक, शशि शर्मा, मोनिका शर्मा, कामिनी शर्मा ,चारु पांडे ,रूबी शर्मा ,रेनू शर्मा, आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *