उत्तर प्रदेश में जल्द बनेंगे सीएम मॉडल कपॉजिटि विद्यालय नई शिक्षा नीति के तहत

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है।

तीसरे चरण में लखनऊ सहित 26 जिलों में नए CM मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे, जिनका निर्माण जल्द शुरू होने की तैयारी है।

🔹 एक विद्यालय पर लगभग ₹30 करोड़ का निवेश
🔹 प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक एक ही परिसर में पढ़ाई
🔹 30 स्मार्ट क्लासरूम
🔹 साइंस, रोबोटिक्स और कंप्यूटर लैब
🔹 डिजिटल लाइब्रेरी
🔹 मिनी स्टेडियम एवं खेल सुविधाएं
🔹 कौशल विकास केंद्र, जिससे छात्र पढ़ाई के साथ रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी तैयार हो सकें।

सरकार का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ छात्रों को तकनीकी और व्यावहारिक कौशल से जोड़ना है। साथ ही, एक ही परिसर में प्री-नर्सरी से इंटरमीडिएट तक शिक्षा उपलब्ध होने से ड्रॉपआउट दर में कमी आने की भी उम्मीद है।

अवध क्षेत्र के जिन जिलों को सौगात मिलेगी:
लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, रायबरेली, बाराबंकी और अंबेडकरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *