बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार के तहत 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल आर एन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 35 नए मंत्रियों में सबसे चर्चित नामों में एक नाम ने कलिता माजी रही, कलिता ने बीजेपी के टिकट पर ऑसग्राम विधानसभा सीट जीतकर MLA बनी है। कलिता माजी की तारीफ खुद प्रधानमंत्री कर चुके हैं।
कलिता माजी कुछ समय पहले तक दूसरों के घरों 🏠 में जाकर बर्तन धोती थीं और घर के कामकाज करती थीं। यही काम उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र जरिया रहा है। माझी के लिए 4 मई का दिन यादगार साबित हुआ। उस दिन बर्तन धोकर अपना गुजारा करने वाली कलिता MLA बन गईं। और अब कलिता MLA से आगे शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री बन गयी है,
कलिता माजी की कहानी सभी के लिए एक प्रेरणा है

