भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद और बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त कर शाह और मात के खेल को हरी झंडी दे दी है।

भाजपा के रणनीतिकारों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ले कर गोटियां बिठानी शुरू कर दी।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद और बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त कर शाह और मात के खेल को हरी झंडी दे दी है।

क्यों विनोद तावड़े को मिला उत्तरप्रदेश में लगातार बीजेपी की सरकार बनाने की जिम्मेदारी? समझिए उत्तर प्रदेश का कुर्मी कनेक्शन।

तो पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की चुनावी बिसात पर कुर्मी कार्ड खेलने का निर्णय ले लिया है। यही वजह भी है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कुर्मी राजनीति के बरक्स ही उत्तर प्रदेश के चुनावी विसात पर फिलहाल दो मोहरे चले हैं। पहला तो उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद की जिम्मेदारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी के रूप में केंद्रीय संगठन मे नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वर भाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि बीजेपी के रणनीतिकारों ने कुर्मी कार्ड तो उसी दिन खेल दिया जब मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *