देवबंद मे रैली को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान*

देवबंद रैली को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान*

सहारनपुर* । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सहारनपुर में आज आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला प्रभारी एवं चेयरमैन सतपाल सिंह पाल उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह पाल ने पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने 7 मई को देवबंद विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए रैली की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, रविंद्र मोल्हू, पूर्व जिलाध्यक्ष मेला राम पवार, मनवीर पुंडीर, बिजेंदर कश्यप, राजपाल सिंह, राज सिंह माजरा, जिला महामंत्री पवन सवाई, राकेश सैनी, विपिन, सोनेंद्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी सन्नीदेव चौधरी, नवीन लंबा सहित कई पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *