बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कों पर सैलाब आ जाता है। इस दौरान पुरानी कार बेचने वाली कंपनी Cars 24 ने गुरुग्राम की सड़कों पर नाव उतार दिया था। इसे लेकर गुरुग्राम के ट्रैफिक अधिकारियों ने कथित तौर पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया है।
कंपनी ने पब्लिसिटी कैंपने के तहत पानी से भरी सड़क पर नाव उतारा था। इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
Cars 24 में ब्रांड, क्रिएटिव और कम्युनिकेशन की हेड प्राची शर्मा ने इसे लेकर लिंक्डइन पर पोस्टल लिखा है, 50000 रुपए। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पिछले हफ्ते गुरुग्राम में कानून तोड़ने की हमें यही कीमत चुकानी पड़ी है। कंपनी ने जलभराव की समस्या पर मजाकिया लहजे में लोगों को आकर्षित करने के लिए गुरुग्राम की पानी से भरी सड़क पर नीले रंग की, ब्रांड के नाम वाली नाव उतारी थी।
हालांकि कंपनी का यह पूरी तरह से मार्केटिंग स्टंट था। नाव से पैदल चलने और ऑफिस जाने वालों के लिए मददगार साबित हुआ है जो पानी से भरी सड़कों से गुजरने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
प्राची शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जब कोई मजाक आने-जाने का जरिया बन जाता है तो वह मजाक नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि कैसे फंसे हुए स्थानीय लोगों ने सड़कों को पार करने के लिए नाव का सहारा लिया। हमने बारिश के बारे में मजाक के तौर पर पानी में Cars 24 की नाव उतारी थी। यहां सालों से बाढ़ जैसी स्थिति बनती रही है। इसके लिए कभी किसी को कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ी। फिर स्थिति खराब हो गई।

