यूपी के कासगंज से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक को अस्पताल की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में “प्रेग्नेंट” बता दिया गया।
अलीगंज निवासी दर्शन पेट दर्द की शिकायत लेकर अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचा था।
जांच और अल्ट्रासाउंड के बाद आई रिपोर्ट में लिखा गया कि उसकी फिलोपियन ट्यूब में गर्भ ठहरा है।
रिपोर्ट देखते ही युवक और उसके परिवार के होश उड़ गए।दरअसल, पुरुषों में गर्भधारण संभव नहीं होता, लेकिन रिपोर्ट में हुई इस बड़ी लापरवाही ने युवक को मानसिक तनाव में डाल दिया।
दर्शन का कहना है कि लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं और वह सदमे में है।
मामले की शिकायत सीएमओ और जिलाधिकारी से की गई है। वहीं अस्पताल की ओर से रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि संभवतः किसी महिला की रिपोर्ट कॉपी-पेस्ट होने से यह बड़ी चूक हुई।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अस्पताल की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।#Kasganj #UPNews #PregnancyReport #HospitalNegligence #ViralNews #Aligarh #BreakingNews #MedicalError #TrendingNews #UttarPradesh #ViralStory #ShockingNews

