उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में संवेदना को ताख पर रख अफसर शाही का अजीबोगरीब मामला समाने आया। सिलेंडर मांगने पर जाना पड़ा जेल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में संवेदना को ताख पर रख अफसर शाही का अजीबोगरीब मामला समाने आया।

रामनगर तहसील क्षेत्र निवासी युवक भतीजी की शादी के लिए एसडीएम आनंद तिवारी के पास मंगलवार को LPG सिलेंडर दिलाने की फरियाद लेकर पहुंचा था, लेकिन एसडीएम साहब गुस्से में लाल होकर उसे पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया और तत्काल जेल भेजने के निर्देश दे दिए। हालांकि, पुलिस ने करीब एक घंटे बाद उसे थाने से छोड़ दिया, लेकिन उसे गैस सिलेंडर नहीं मिल सका है, जबकि बुधवार को उसकी भतीजी की शादी भी होनी है।

जानकारी के मुताबिक, रामनगर क्षेत्र के बढ़नपुरवा निवासी शिवमोहन अपनी भतीजी अनीता की शादी के लिए गैस सिलेंडर लेने के प्रयास में एक सप्ताह से परेशान है। जिसकी बुधवार को घर पर बारात आनी है। शिवमोहन के मुताबिक, श्री लोधेश्वर इंडियन गैस एजेंसी, केसरीपुर में सिलेंडर की बुकिंग कराई थी और उन्हें DAC नंबर भी जारी हो चुका था। इसके बावजूद एजेंसी की ओर से उन्हें गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *