मनोज ठाकुर
द विज़डम ग्लोबल स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस पर पुस्तक दान अभियान का आयोजन 📚✨
विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर विज़डम ग्लोबल स्कूल द्वारा पुस्तक दान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

छात्रों ने अपनी पुरानी पुस्तकों का दान कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। ये पुस्तकें उन जरूरतमंद बच्चों को दी गईं जो पढ़ना चाहते हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वंचित रह जाते हैं।
यह पहल बच्चों में दया, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने का एक सुंदर उदाहरण बनी। यह देखकर गर्व हुआ कि नन्हे विद्यार्थी दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आए।
“एक पुस्तक का दान, एक सपने को उड़ान।”

