श्री बद्रीनाथ जी एवं श्री केदारनाथ धाम जी के कपाट खुलने के कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व आज माँ धारी देवी के पावन दरबार में पूजा-अर्चना की। बीकेडी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी जी

श्री बद्रीनाथ जी एवं श्री केदारनाथ धाम जी के कपाट खुलने के कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व आज माँ धारी देवी के पावन दरबार में पूजा-अर्चना की।

माँ धारी देवी बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धामों की रक्षक मानी जाती हैं,उनके श्रीचरणों में सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय चारधाम यात्रा की कामना की।

मंदिर परिसर में केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे संवाद किया।श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।

कल भगवान श्री केदारनाथ जी की चल विग्रह डोली गौरीकुंड से पूजा-अर्चना के उपरांत श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।भगवान बद्रीविशाल व बाबा केदार के दर्शनों हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत है।

माँ धारी देवी,भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदार से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित और पुण्यमयी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *