प्रशासनिक फेरबदल 2015 बैच के तेजतर्रार IAS अरविंद कुमार चौहान होंगे सहारनपुर के नए जिलाधिकारी!!
जमीन पर बैठकर बुजुर्ग की फरियाद सुनने वाले संवेदनशील IAS अरविंद कुमार चौहान बने सहारनपुर के नए DM!!
जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद चौहान इससे पहले शामली में तैनात थे, जहाँ जन-समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उनकी विशेष पहचान बनी।मूल रूप से यूपी के बलिया के रहने वाले अरविंद चौहान अपनी संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। शामली में एक बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने के लिए जमीन पर बैठने वाली उनकी तस्वीर ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बहराइच के सीडीओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने विकास कार्यों को नई गति दी है।सहारनपुर में उनकी नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी और स्थानीय समस्याओं, विशेषकर पर्यावरण संरक्षण और जन-सुनवाई को प्राथमिकता मिलेगी। जिले की जनता को उनके कार्यकाल में संवेदनशील और सक्रिय प्रशासन की नई किरण दिखाई दे रही है।

