देहरादून: बिल्डर की दबंगई, DRDO साइंटिस्ट से मारपीट

देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में बिल्डर पुनीत अग्रवाल की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर निगम/एमडीडीए की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर डीआरडीओ के साइंटिस्ट के साथ मारपीट की गई।

पीड़ित की पत्नी शिखा ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के लोगों के थाने पहुंचने के बाद ही कार्रवाई हुई।

घटना के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान मलबा साइंटिस्ट के घर की ओर गिर रहा था। विरोध करने पर पहले गाली-गलौज हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *