श्रीमान उप वन संरक्षक हरिद्वार एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी रुड़की महोदय दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12-04-2026 को प्रातः समय लगभग 12:30 AM पर मुखबिर खास की सूचना के अनुसार काली नदी बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक डीसीएम रजिस्ट्रेशन संख्या UK08CB3164 को काली नदी बैरियर पर रोकने का प्रयास किया, ड्राइवर द्वारा वाहन को तेजी से गागालेडी की तरफ भगा दिया गया , वाहन का पीछा करते हुए UP पुलिस की मदद से गागालेडी से आगे वाहन रोका गया और ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन ड्राइवर डीसीएम रोककर समीप के खेतों मे भागने मे सफल रहा। डीसीएम को मय अवैध खैर प्रकाष्ठ कब्जे मे लेकर क्रेन की मदद से वन परिसर रुड़की रेंज मे सुरक्षित खङा कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गस्ती दल मे निम्न कर्मचारी/अधिकारी सम्मिलित थे।
1- श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी (वन क्षेत्राधिकारी)
2- श्री सुभाष चंद(उप वन क्षेत्र अधिकारी .)
3- श्री पवन कुमार (व.द .)
4- श्री योगेश कुमार (व.बी . अधिकारी)
5- श्री सुबोध, प्रदीप, हरीश , अश्वनी ,अजय आदि
श्रीमान उप वन संरक्षक हरिद्वार एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी रुड़की के दिए गए निर्देश के पर पकड़े गए खैर के माफिया

