अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना दो से तीन हफ्तों में ईरान छोड़ देंगी। वाइट हाउस में तेल-गैस की बढ़ती कीमतों के बारे में हुए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि मुझे बस ईरान से निकलना है और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे। हमारे ईरान से बाहर आते ही तेल-गैस की कीमतें धड़ाम से गिर जाएंगी। 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में ट्रंप का यह नया दावा है। अभी तक युद्ध खत्म करने पर वह कई बार अलग-अलग बयान दे चुके हैं।

डोनाल्हड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर बहुत जोरदार तरीके से हमले हो रहे हैं। हमने मिसाइल बनाने वाली उनकी बहुत सारी जगहों को तबाह कर दिया है। हम अपना काम खत्म कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह काम पूरा करने में हमें दो हफ्ते या शायद कुछ दिन और लगेंगे। यानी हम जल्दी ही ईरान से बाहर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *