उत्तराखंड के परिवहन एवं मुख्य कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी ने आज हरिद्वार में आयोजित ”सुरक्षित साथी’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

मनोज ठाकुर

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम:
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा

उत्तराखंड के परिवहन एवं मुख्य कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी ने आज हरिद्वार में आयोजित ”सुरक्षित साथी’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) और विभागीय अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक चर्चा करने के लिए किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रदीप बत्रा जी ने कहा कि,
“परिवहन विभाग द्वारा आयोजित ‘सुरक्षित साथी’ पहल हमारे उन कर्मठ डिलीवरी पार्टनर्स के जीवन को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी,
जो दिन-रात सड़कों पर सेवाएं देते हैं। जागरूकता ही वह सबसे सशक्त माध्यम है जिससे हम सड़क दुर्घटनाओं को शून्य पर ला सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार गिग वर्कर्स के कल्याण और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के नियमों को और अधिक सरल और सुलभ बनाया जाए ताकि हर कामगार सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुँच सके।

अंत में, श्री बत्रा जी ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर कल और सुरक्षित भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आरटीओ संदीप सैनी जी ए आरटीओ निखिल शर्मा जी ए आरटीओ प्रशासन नेहा झा विनीता सैनी परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ एवं हीरो होंडा कंपनी के hr मैनेजर पंकज भट्ट जी एवं कंपनी का स्टाफ मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *