मनोज ठाकुर
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता डॉ भारती को करेंगे सम्मानित
यह भव्य सम्मान समारोह आगामी 28 अप्रैल 2026 को पंजाब विधानसभा परिसर, चंडीगढ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंजाब विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सरदार क्लतार सिंह संधवां मख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। डॉ. भारती लंबे समय से समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के मिशन में जुटे हए हैं। विशेष रूप से विभिन्न सामाजिक अभियानों. जागरूकता कार्यकरमों और जनहित कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के साथ-साथ निर्धन बच्चों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं। उनके इसी जज्बे के कारण उन्हें पर्व में भी देश-विदेश के दर्जनों प्रस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
ISRHE के अध्यक्ष डॉ., अत्ल कुमार शर्मा एवं सचिव डॉ रेश् ग्प्ता ने अपने साझा संदेश में डॉ. भारती के योगदान को संपर्ण समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबद्ध जनों और क्षेत्रीय नागरिकों ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. भारती को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है

