बीजेपी 30 लाख नेताओं-कार्यकर्ताओं को AI की ट्रेनिंग दे रही: कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए नेताओं के लिए भी खास सेशन, फिर ऐप पर होगा सभी का टेस्ट…

बीजेपी 30 लाख नेताओं-कार्यकर्ताओं को AI की ट्रेनिंग दे रही: कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए नेताओं के लिए भी खास सेशन, फिर ऐप पर होगा सभी का टेस्ट…

राजस्थान में बीजेपी करीब 30 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेताओं को ट्रेनिंग दे रही है। इन नेताओं को विपक्ष के द्वारा खड़े किए गए नैरेटिव को तोड़ने, एआई और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके बाद ऐप के जरिए सभी का ऑनलाइन टेस्ट भी होगा। दरअसल, पूरे देश में बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता और नेताओं को ट्रेनिंग देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 शुरू किया है। इस अभियान के तहत बीजेपी ने देशभर में करोड़ों कार्यकर्ता और नेताओं को ट्रेनिंग देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। जो मंडल स्तर पर शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *