CNG वाहन दुर्घटना

मनोज ठाकुर

CNG वाहन दुर्घटना

फायर स्टेशन लक्सर को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट तत्काल प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लक्सर श्री कुंवर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम घटनास्थल ब्राह्मणवाला पुलिया थाना खानपुर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंच उक्त स्थान पर दो सीएनजी भरे वाहनों की आमने-सामने की टक्कर होने के कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे एवं चालक वाहन में फंसा हुआ था फायर यूनिट द्वारा अथक प्रयास कड़ी मशक्कत से वाहन में फंसे चालक को लोहे के खिड़की को आयरन इत्यादि से काटकर सकुशल बाहर निकाला एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर भिजवाया यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की होती तो चालक की जान जा सकती थी एवं सीएनजी वाहनों में विस्फोट होने का भी डर था। दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों सीएनजी वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे सही दशा में खड़ा कर दिया गया है । प्रभारी निरीक्षक महोदय खानपुर भी मौके पर मय फोर्स मौजूद रहे ।

स्थानीय व्यक्तियों मौके पर मौजूद वाहन चालकों ने फायर यूनिट लक्सर एवं खानपुर पुलिस की तत्काल कार्रवाई रिस्पांस टाइम की जमकर प्रशंसा की अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है आवश्यक कार्रवाई थाना खानपुर पुलिस द्वारा की जा रही घटना के संबंध में कंट्रोल रूम रुड़की को भी अवगत करा दिया गया है

घटनास्थल पर गई टीम का विवरण
1 श्री कुंवर सिंह राणा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लक्सर
2 चालक जसवंत सिंह राणा फायरमैन जितेन्द्र सिंह तोमर फायरमैन कविंद्र फायरमैन प्रदीप रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *