कैराना सांसद इकरा हसन ने जेल में बंद प्रधान कमलजीत से मुलाकात कर भाजपा सरकार पर लगाए राजनीतिक दुर्भावना के आरोप
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी की कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन ने जिला कारागार पहुँचकर जेल में बंद ग्राम प्रधान कमलजीत से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना के चलते कमलजीत को झूठे मामले में फँसाकर जेल भेजा गया है।
सांसद ने कमलजीत का मनोबल बढ़ाया और इस कार्रवाई को न्याय के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि यह सत्ता की हठधर्मिता का उदाहरण है, जहाँ राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हो रहा है। इकरा हसन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं व जनप्रतिनिधियों को झूठे मामलों में फँसाना आम हो गया है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी प्रधान कमलजीत को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। यह मुद्दा विधानसभा से लेकर संसद तक उठाया जाएगा। संसद द्वारा बताया गया कि बीजेपी नेताओं के इशारे पर समाजवादी के कार्यकर्ताओं पर अवैध तरीके से मुकदमे दर्ज हो रहा है

