सहारनपुर पुलिस नशाखोरों और नशा तस्करो के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद भी नशा तस्कर हो रही है पुलिस पर हावी

एक खबर इधर भी…..

स्मैक का काला कारोबार सहारनपुर पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चरम पर।।

सहारनपुर पुलिस नशाखोरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्यवाही कर रही है जिसके बाद नशा तस्करी पर कुछ हद तक रोक लगी है। लेकिन जनपद में अभी कुछ और नशा तस्कर मौजूद हैं जो पुलिस की आँखों मे धूल झोंककर अपना अवैध नशे का कारोबार कर रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह यह व्यक्ति चीख चीखकर अपना गुणगान कर रहा है, चेहरे पर इसके कोई खौफ नही। अब आप ही बताएं कि ऐसे लोगों को पुलिस भी कैसे गिरफ्तार करे।
लेकिन ऐसे लोगों का सलाखों के पीछे पहुँचना भी जरूरी है नही तो ऐसे लोग नयी युवा पीढ़ी को खराब कर देंगे और ये सहारनपुर पुलिस के लिए नाकामयाबी होगी।
उक्त व्यक्ति का नाम कासिम टोपा है जो साजिद के लिए काम करता है। साजिद एक बड़ा स्मैक तस्कर है जिसने अवैध नशे का काला कारोबार कर अकूत संपत्ति अर्जित की हुई है। इसके लिए काम करने वाला कासिम टोपा जिसने देहात कोतवाली के निकट बाला जी धाम के पास ही कमरा किराये पर लिया हुआ है लेकिन कारोबार पूरे कोतवाली देहात क्षेत्र में कर रहा है जो कोतवाली देहात पुलिस के लिए सिरदर्द के साथ साथ चुनौती भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *