कल भी रहेंगे जिले के स्कूल बंद

हरिद्वार, 30 दिसम्बर। शीत लहर की चलते प्रभारी जिलाधिकारी ने 31 दिसंबर को जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया है। प्रभारी जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा लगातार 5 दिनों की चेतावनी दी गई है जिसमें घना कोहरा होने की स्थिति की चेतावनी भी दी गई है, इसी के चलते समस्त कक्षा 1 से 12 तक के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में केवल छात्र छात्राओं के लिए 31 दिसंबर का अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *