ऋषिकुल एलुमनाई मीट-कम-वर्कशॉप में देशभर से जुटे 350 पूर्व छात्र, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन

मनोज ठाकुर

गंगा न्यूज़ 24
हरिद्वार, 28 नवंबर 2026

ऋषिकुल एलुमनाई मीट-कम-वर्कशॉप में देशभर से जुटे 350 पूर्व छात्र, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन

ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन (RSESA) तथा उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में 28 एवं 29 नवम्बर 2026 को राजकीय ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय, हरिद्वार के मालवीय ऑडिटोरियम में एलुमनाई मीट-कम-वर्कशॉप का भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड के आयुष मंत्री कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयुष कुल सचिव अरुण त्रिपाठी जी सहित काफी संख्या में प्रोफेसर मौजूद रहे।

दो दिवसीय आयोजन को लेकर देशभर के ऋषिकुल के पूर्व स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अब तक लगभग 350 पूर्व छात्र-छात्राओं का पंजीकरण प्राप्त हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पूर्व विद्यार्थी इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए हरिद्वार पहुंचे। सभी ने ऋषिकुल प्रशासन की तारीफ की।

प्रथम दिवस 28 नवम्बर को अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के पश्चात उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह के पश्चात आयुर्वेद के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाओं एवं अकादमिक विमर्श का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस की संध्या में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें ऋषिकुल की पुरानी यादों, आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से एक भावनात्मक और उल्लासपूर्ण वातावरण निर्मित होगा। ऋषिकुल आयुर्वेद के पूर्व प्रोफेसर वेद बृज भूषण शर्मा जी को सम्मानित किया

RSESA के सचिव डॉ. वेद भूषण शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऋषिकुल के गौरवशाली शैक्षणिक इतिहास से जुड़े पूर्व स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर लाना, विभिन्न पीढ़ियों के चिकित्सकों के बीच संवाद स्थापित करना, आयुर्वेद में शोध एवं अकादमिक सहयोग को प्रोत्साहित करना तथा संस्थान की गौरवशाली परंपरा को और अधिक सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि ऋषिकुल केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि हजारों आयुर्वेद चिकित्सकों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार रहा है। यह आयोजन पुरानी स्मृतियों को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ भविष्य में शैक्षणिक सहयोग एवं संस्थागत विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. बिनीत कुमार अग्निहोत्री एवं RSESA की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए प्रयास किया गया। देशभर से मिल रहे उत्साहजनक सहयोग से आयोजक अत्यंत उत्साहित हुए।

RSESA परिवार सभी पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयुर्वेद प्रेमियों का इस ऐतिहासिक आयोजन में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *