हरिद्वार के पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध

हरिद्वार के पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध, उपविधि प्रकाशन के लिए भेजी गई

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में मांस बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। अब तक नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में, विशेषकर ज्वालापुर क्षेत्र के कुछ इलाकों में, मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू नहीं था। लेकिन अब नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद पूरे नगर निगम क्षेत्र में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

नगर निगम द्वारा इस संबंध में ‘नगर निगम हरिद्वार (मांस विक्रय प्रतिबंध) उपविधि, 2026’ तैयार कर प्रकाशन के लिए भेज दी गई है। उपविधि के प्रकाशित होने के उपरांत इसके प्रावधान नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में प्रभावी हो जाएंगे।

क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित?

  • संपूर्ण नगर क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री पर प्रतिबंध
  • कच्चे मांस का भंडारण कर उसे बिक्री के लिए प्रदर्शित करना भी प्रतिबंधित
  • ऑनलाइन माध्यम, मोबाइल एप अथवा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मीट की डिलीवरी भी प्रतिबंध के दायरे में

उल्लंघन पर जुर्माना

  • पहली बार उल्लंघन पर – 50 हजार रुपये का चालान
  • दूसरी बार उल्लंघन पर – 1 लाख रुपये का चालान
  • ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर – पहली बार 1 लाख, दूसरी बार 3 लाख रुपये का चालान
  • आवश्यकता पड़ने पर प्रतिष्ठान को सील करने के साथ अन्य विधिक कार्रवाई भी होगी

निगरानी नगर निगम के अधिकृत अधिकारियों, मुख्य सफाई निरीक्षक, प्रवर्तन दल अथवा अन्य नामित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

सराय में दुकानें तैयार, नीलामी शुरू
मीट कारोबारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार कर ली गई है। सराय में दुकानें बनकर तैयार कर दी गई हैं। इन दुकानों के आवंटन के लिए नीलामी की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

इसके प्रकाशित होते ही हरिद्वार नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में मांस बिक्री पर प्रतिबंध प्रभावी हो जाएगा। इस प्रकार ज्वालापुर क्षेत्र के वे हिस्से भी प्रतिबंध के दायरे में आ जाएंगे, जो पूर्व में इससे बाहर रह गए थे।

प्रस्तुतकर्ता क्रेडिट: आर.के. सिन्हा “बुद्धिरेवा”

GangaNews24 #Haridwar #NagarNigam #MeatBan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *