उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य स्व. श्री दिवाकर भट्ट जी की प्रथम पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन

उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य स्व. श्री दिवाकर भट्ट जी की प्रथम पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन

देहरादून / उत्तराखंड। उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री और फील्ड मार्शल स्वर्गीय श्री दिवाकर भट्ट जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनको कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

स्व. भट्ट जी उत्तराखंड के उन नेताओं में गिने जाते हैं, जो उत्तराखंड के कण-कण में बसते थे। राज्य आंदोलन से लेकर राज्य बनने के बाद उत्तराखंड के हितों की लड़ाई तक, उन्होंने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड को समर्पित कर दिया।

उनका नारा था –

“पहले लड़े थे राज्य बनाने के लिए, अब लड़ेंगे राज्य बचाने के लिए”

यह नारा आज भी उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और उत्तराखंड की जनता के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

श्रद्धांजलि संदेश में उत्तराखंड की समस्त जनता से निवेदन किया गया है कि वह 2027 में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने में सहयोग करें। यही समस्त उत्तराखंड वासियों की ओर से उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गंगा न्यूज़ 24 की ओर से भी स्व. श्री दिवाकर भट्ट जी को नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। उत्तराखंड ने एक ऐसा नेता खोया है, जो उत्तराखंड के कण-कण में बसता था।

DiwakarBhatt #UttarakhandKrantiDal #UKD #Uttarakhand #Shraddhanjali #Punyatithi #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *