भीमावाला-नावघाट में अवैध खनन का कथित खेल! निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

भीमावाला-नावघाट में अवैध खनन का कथित खेल! निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

विकासनगर / देहरादून। भीमावाला-नावघाट क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों की शिकायतों के अनुसार हिमाचल से बिना वैध रवन्ने के उपखनिज उत्तराखंड पहुंचाने का कथित खेल चल रहा है।

शिकायतों में कहा गया है कि बंद खनन पट्टे से कथित तौर पर चोरी, बैरियर का ताला खुलने और अस्थायी पुलों से आवाजाही के जरिए उपखनिज की ढुलाई हो रही है। साथ ही वसूली के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सवाल सीधा है, आखिर किसकी शह पर यह पूरा खेल चल रहा है? शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अगर निगरानी व्यवस्था मजबूत होती तो इस तरह की गतिविधियां नहीं हो पातीं।

इस मामले में कैलाश रिवर बेड माइनिंग कंपनी की निगरानी व्यवस्था और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि निगरानी के नाम पर जो व्यवस्था बनाई गई है, वह जमीन पर कितनी प्रभावी है, इसकी जांच होनी चाहिए।

अब जिलाधिकारी देहरादून से खनन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त जांच की मांग उठ रही है। मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, बैरियर, रवन्ना, पट्टे और आवाजाही के रिकॉर्ड की जांच हो और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

सवाल यह भी है कि सरकारी राजस्व को संभावित नुकसान पहुंचाने वाले इस पूरे मामले में कार्रवाई कब होगी?

फिलहाल संबंधित कंपनी, पट्टा स्वामी और विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।गंगा न्यूज़ 24ने सभी पक्षों से संपर्क करने का प्रयास किया है, पक्ष आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

INN NEWS की नजर इस पूरे मामले पर बनी हुई है।

INNNews #Vikasnagar #Bhimawala #Navghat #IllegalMining #MiningDepartment #Dehradun #Uttarakhand #MiningMafia #RevenueLoss #PushkarSinghDhami #UttarakhandPolice #DMDehradun #GroundReport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *