कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में आस्था का महाकुंभ, 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर की पैड़ी, ब्रह्मकुंड सहित सभी प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय हरिद्वार द्वारा जारी सूचना के अनुसार शाम की आरती तक लगभग 38 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान कर अपने-अपने गंतव्यों के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का स्नान हेतु आवागमन लगातार जारी रहा।

स्नान पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन एसएसपी नवनीत सिंह जी और एसपी सिटी दीपक कुमार जी के द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों के सहयोग से की ओर से सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

