यूपी चुनाव से पहले SP-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर पेंच, सपा के 26 सीटों के ऑफर पर भड़के इमरान मसूद

यूपी चुनाव से पहले SP-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर पेंच, सपा के 26 सीटों के ऑफर पर भड़के इमरान मसूद

लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सीटों का गणित उलझता नजर आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया है। इस पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हम भीख नहीं मांग रहे हैं।”

मसूद के इस बयान के बाद गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान और बढ़ गई है। कांग्रेस के अंदर भी इस ऑफर को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।

वहीं, सपा खेमे का मानना है कि पिछली बार के प्रदर्शन और जमीनी स्थिति के आधार पर ही सीटों का बंटवारा होना चाहिए।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत में क्या हल निकलता है, और क्या गठबंधन बरकरार रहेगा या सीटों पर पेंच और फंसेगा।

SP #Congress #ImranMasood #AkhileshYadav #UPPolitics #UPElection #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *