भारतीय शिक्षा बोर्ड की मेजबानी में पतंजलि में जुटेंगे देश-दुनिया के शिक्षा बोर्डों के दिग्गज
हरिद्वार। छात्रों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा व्यवस्था की नई चुनौतियों पर मंथन के लिए 25 से 27 नवंबर तक पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट में कॉब्से का तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा।
सम्मेलन का मुख्य विषय ‘छात्रों में सामाजिक-भावनात्मक विकास एवं कल्याण की चुनौतियां’ रखा गया है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्डों के चेयरमैन, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। नेपाल, भूटान, मॉरीशस सहित कई देशों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।
उद्घाटन अवसर पर योगगुरु स्वामी रामदेव, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कॉब्से अध्यक्ष डॉ. जी. इम्मानुएल तथा भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह मौजूद रहेंगे।
यह पहली बार है जब भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से हरिद्वार में इस स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

