सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वालापुर मनाएगा 50वीं वर्षगांठ, 25 तारीख को होगा गोल्डन जुबली समारोह
ज्वालापुर, हरिद्वार। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ज्वालापुर अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर 25 तारीख को भव्य गोल्डन जुबली समारोह मनाएगा। समारोह में शिक्षा, प्रशासन और समाज के कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि पांडिचेरी और कुड्डालोर के आर्चबिशप मोस्ट रेव. डॉ. फ्रांसिस कालिस्ट होंगे। अध्यक्षता मेरठ डायोसीज के बिशप मोस्ट रेव. भास्कर जेसुराज करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सम्मानित अतिथि के रूप में भारत सरकार में सीईओ एमवाई भारत डॉ. प्रियंका शुक्ला (आईएएस, पूर्व छात्रा), मेरठ डायोसीज के विकार जनरल रेव. फादर वेलेरियन पिंटो और हरिद्वार की मेयर किरण जैसल शामिल होंगी। साथ ही डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित (आईएएस) और डीईओ (माध्यमिक) नरेश कुमार भी मौजूद रहेंगे।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार 50 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। गोल्डन जुबली समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूर्व छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
#StMarySchool #Jwalapur #Haridwar #GoldenJubilee #GangaNews24

