तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग, पुरानी रंजिश की आशंका

लोकेशन— लक्सर

रिपोर्टर—मनोज ठाकुर

सलग—-दादूपुर में डबल मर्डर, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग, पुरानी रंजिश की आशंका

एंकर—-उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे तीन बाइकों पर सवार छह युवकों ने घर में घुसकर 60 वर्षीय मुख्तार सिंह और उनके 30 वर्षीय पुत्र सुखविंदर सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी यूपी की ओर फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर खानपुर थाना पुलिस, एसपी देहात और लक्सर सीओ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल यूपी क्षेत्र में होने के कारण पुरकाजी थाना पुलिस को सूचना दी गई। यूपी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। वही घटनास्थल पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी मौजूद रही एसपी देहात ने कहां दोनों हत्याएं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर हुई है उत्तर प्रदेश को जो भी मदद चाहिए उसके लिए पूरा सहयोग किया जाएगा

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बाइट— अभय प्रताप सिंह एसपी देहात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *