देव दीपावली पर दीपों से जगमगाई हर की पौड़ी, गंगा घाट पर हुआ भव्य दीपदान

मनोज ठाकुर

देव दीपावली पर दीपों से जगमगाई हर की पौड़ी, गंगा घाट पर हुआ भव्य दीपदान

हरिद्वार। देव दीपावली के पावन अवसर पर हर की पौड़ी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। गंगा घाट पर हजारों दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा घाट अलौकिक आभा से नहा गया।

इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ट उज्वल जी की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किए गए।

श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की आरती में भाग लिया और दीपदान कर पुण्य अर्जित किया। दीपों की रोशनी में गंगा की लहरें और हर की पौड़ी का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दिया।

देव दीपावली पर हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

#DevDeepawali #HarKiPauri #Haridwar #GangaSabha #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *