उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का विस्तार, 21 जिला प्रभारी व महासचिव नियुक्त

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का विस्तार, 21 जिला प्रभारी व महासचिव नियुक्त

देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के निर्देशानुसार, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिनव थापर जी ने विभाग के आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं अभियानों के सफल कार्यान्वयन हेतु विस्तारित / महासचिवों को आंतरिक संचार एवं जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

नियुक्त किए गए सभी प्रभारीगण अपने-अपने जिलों में संगठन की डिजिटल टीम को सक्रिय करेंगे। जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाना, पार्टी के अभियानों का व्यापक डिजिटल प्रसारण करना और जिला स्तर पर सोशल मीडिया संगठन को सशक्त बनाना इनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी।

प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि आने वाले समय में सोशल मीडिया ही जनसंपर्क का सबसे मजबूत माध्यम होगा। इसलिए हर जिले में प्रशिक्षित और सक्रिय टीम तैयार की जा रही है, जो पार्टी की नीतियों, जनहित के मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखेगी।

पार्टी की ओर से सभी नवनियुक्त सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। आशा व्यक्त की गई है कि सभी पदाधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और कांग्रेस संगठन को डिजिटल रूप से और मजबूत बनाएंगे।

#UttarakhandCongress #CongressSocialMedia #AbhinavThapar #SupriyaShrinate #GaneshGodiyal #Dehradun #Uttarakhand #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *